फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान

Sat, 24 Oct 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सूखा राहत की चेक वितरण में हुई धांधली व दैवी आपदा में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा न मिलने से विकास खंड क्षेत्र महेबा के ग्राम सभा मगरौल के ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को गांव के स्कूल में बैठक कर पंचायत चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की।
विज्ञापन



 पंचायत चुनाव के बहिष्कार की घोषणा से प्रशासन से लेकर प्रत्याशियों तक के होश उड़ गए हैं।मगरौल के स्कूल में शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। बैठक कर पंचायत चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की। बैठक के बाद ग्रामीणों ने पूरी ग्राम सभा में घर-घर घूमकर सभी से मतदान न करने की अपील की।


 ग्रामीण राहुल मिश्रा, रघुवीर सिंह, सोनू, मानसिंह, बैजनाथ चौधरी, अच्छेलाल, कल्लू प्रजापति, गंगाराम, मनीपाल, रामशंकर, दयाशंकर आदि ग्रामीणों का कहना है कि सूखा राहत की चेकों के वितरण मेें जमकर धांधली की गई है। मगरौल गांव के ग्रामीणों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन



 कई बार प्रशासन से गुहार लगाई पर कुछ नहीं हुआ। अब मतदान का बहिष्कार करने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है। उधर, इस संबंध में कालपी एसडीएम गोरेलाल शुक्ला का कहना है कि शासन से बजट आने के बाद राहत राशि बांटी जाएगी। वह जल्द ही मगरौल गांव जाकर मतदाताओं से बातचीत कर समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें