आटा। डकोर ब्लाक के ग्राम करमेर में आग लगने के बाद बुधवार को फुंका ट्रांसफार्मर गुरुवार को शाम सात बजे पहुंचा। हालांकि आपूर्ति शुक्रवार की सुबह तक शुरू हो सकेगी। इससे दिनभर लोग बिजली आपूर्ति के साथ ही पेयजल के लिए परेशान रहे।
आटा थाना के गांव करमेर में बुधवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय के पास रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई थी। इससे ट्रांसफर्मार फुंक गया था। बुधवार दोपहर को बिजली विभाग को सूचना देने के बाद देर शाम करीब सात बजे ट्रांसफार्मर गांव पहुंचा। इससे दिनभर लोग पानी के लिए परेशान रहे। करीब 50 परिवारों में बिजली के साथ-साथ पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। लोग सुबह से ही हैंडपंपों व कुएं से पानी ढोकर अपने घर ला रहे है। करमेर निवासी वाहिद, अरुणा देवी, शिवकुमार राजपूत कमल आदि का कहना है कि अगर जल्द ही बिजली विभाग ने फुंके हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो बिजली, पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाएगी।