-नगर पालिका परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे सभासद।
- फोटो : ORAI
उरई। पालिका के सभासदों ने ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विकास कार्य लटकाने का आरोप लगाते हुए सभासदों ने पालिका कार्यालय में ही क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सभासद प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सुखदेव पाल, विपिन सेठ, अनिल तिवारी, जयशंकर द्विवेदी, किशोरी राजपूत, जितेंद्र अहिरवार आदि सभासदों ने क्रमिक अनशन शुरू किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई ठेकेदार पुराने काम को लंबित किए है। उनके स्थान पर नई निविदाएं डलवाने की मांग की जा रही है। पर दो साल से निविदाएं नहीं डाली गई है। छह महीने पहले स्वच्छता के लिए नगर में आई 28 गाड़ियों का उपयोग नहीं किया जा रहा है। महंगे दामों में खरीदी हो रही है। अतिक्रमण के मामले में भी कार्रवाई नहीं हो रहा है। जिससे मोहल्लों में जलभराव है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार लिखित और मौखिक अवगत कराने के बावजूद ईओ इन मामलों की अनदेखी कर रहे हैं। सभासदों ने कहा कि अभी तीन दिवसीय क्रमिक अनशन है। यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। (संवाद)