कोंच। माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बीते साढ़े चार साल में अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें कोविड महामारी को देखते हुए जिले को दस लाख रुपये विधायक निधि से एवं एक लाख रुपये अपने व्यक्तिगत खाते से भी दिए हैं। जबकि 60 लाख रुपये अस्पतालों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए दिए।
विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 344 गांवों में विधायक निधि, बुंदेलखंड विकास निधि और जिलांश के धन से नाली, खड़ंजा, पुलिया, मोक्षधाम, सोलर लाइट, यात्री प्रतीक्षालयों के निर्माण आदि पर यह धन खर्च किया गया है। वर्ष 2017-18 में विधायक निधि व बुंदेलखंड विकास निधि के 6 करोड़ से विकास कार्य कराए गए। वहीं वर्ष 2018-19 में 7 करोड़, वर्ष 2019-20 में 7 करोड़, वर्ष 2020-21 में बुंदेलखंड विकास निधि और जिलांश के धन से विकास कार्य कराए गए। जबकि कोविड के चलते विधायक निधि सरकार को दी। वर्ष 2020 में कोविड के लिए 10 लाख रुपये जिले को विधायक निधि से और एक लाख अपने निजी खाते से दिए। वर्ष 2021-22 में विधायक निधि से कोंच, रामपुरा और नदीगांव के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और उपकरणों की खरीद के लिए दिए। (संवाद)