फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में भूसे, चारे के साथ पानी की किल्लत

विज्ञापन
:गोशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी सुनील कुमार सिंह - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। अलग-अलग गोशालाओं के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की गोशालाओं का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण में गोशालाओं में अव्यवस्थाएं मिली। कहीं भूसे का इंतजाम नहीं था तो कहीं पानी की किल्लत मिली।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शीतलहर को देखते हुए गोशालाओं की स्थिति परखने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन ने क्षेत्र में स्थित पांच गोशालाओं में लिए एक नोडल अधिकारी को नामित किया है। शुक्रवार को नोडल अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने ग्राम बवीना, गड़ा, बारा, आटा व बरही में स्थित गोशालओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बरही में भूसा और चारा नहीं मिला। अभिलेख भी सही नहीं थे। ठंड से बचाव के लिए इंतजाम न देख कर नाराजगी जताई। ग्राम बारा की गोशाला में निरीक्षण के दौरान भूसा-चारा की कमी के साथ मौके पर अभिलेख नही मिले। इस पर संचालकों की फटकार लगाई।
कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन गोशालाओं में अलाव जलवा जाए। साथ ही भूसा और चारे का समुचित प्रबंध किया जाए। वहीं नोडल अधिकारी नीरज सचान ने ब्लाक क्षेत्र के नाका, पंडौरा, चन्दरसी, चतेला स्थित गोशालाओं का निरीक्षण किया। पंडौरा में अलाव की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। चन्दरसी गोशाला में भूसे-चारे व पानी की व्यवस्था के साथ अलाव का इंतजाम नहीं मिला। नोडल अधिकारियों ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट डीएम को सौपेंगे।
विज्ञापन

-----
गोशालाओं को दुरुस्त कर ि डीएम व सीडीओ ने ब्लाक के जिम्मेदारों को गोशालाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आदेश दिया था। पर ब्लाक अधिकारियों ने कागजों में ही गोशालाओं को दुरुस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें