फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से 45 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। उरई मार्ग स्थित बिजलीघर में 4 दिन पहले खराब हुए 10 एमवी के ट्रांसफार्मर को बदला जा रहा है। इस कारण रविवार को दिन भर नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, चार दिन से ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी बिजली के लिए परेशान हैं। एसडीओ ने बताया कि रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बिजली घर में रखे 10 एमवी के 2 ट्रांसफार्मर में से ग्रामीण क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर गुरुवार को खराब हो गया था। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र के विश्व बैंक, कुसमरा व हरकौती तीनों फीडर बंद थे। तीनों फीडर बंद होने के कारण ग्राम गायर, अकोढ़ी दुबे, रूरा मल्लू, कुसमरा, सिहारी पडैया, कुवंरपुरा, दहगुवां, खर्रा, हरकौती, पहाड़पुरा समेत लगभग 45 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप थी। गर्मी के मौसम में 4 दिन से बिजली ठप होने के कारण लोग परेशान थे। घर में लगे बिजली के उपकरण इन्वर्टर, फ्रिज, कूलर, टीवी, पंखा आदि शोपीस बन कर रह गए हैं।
उक्त ट्रांसफार्मर को बदले जाने के लिए एसडीओ ने विभाग को लिखा था। रविवार की सुबह ट्रांसफार्मर नगर में आ गया। अब उसको बदलने की प्रकिया चल रही है। बिजलीघर में चल रहे कार्य के चलते रविवार को नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी सुबह 9 बजे से बंद है। दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि 10 एमवी के ट्रांसफार्मर को बदलने की वजह से सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के बाद रात तक संभवत: सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें