कालपी। हाईवे पर आलमपुर तिराहे के पास मौरंग से लदे एक ओवरलोड अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता पुत्र को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महेवा निवासी 42 वर्षीय अरविंद पिता 70 वर्षीय लाल सिंह के साथ किसी काम से कालपी बाजार आ रहे थे। तभी आलमपुर तिराहे पर बेकाबू ओवरलोड ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चला रहे अरविंद व पिता लाल सिंह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक का एक पहिया अरविंद के हाथ से होता हुआ निकल गया। इस कारण हाथ क्षत विक्षत हो गया। पुलिस ने बेकाबू ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आननफानन में आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया है। (संवाद)
××××××××××
नगर में लगा वैक्सीनेशन शिविर
कालपी। नगर के मोहल्ला रामचबूतरा नई बस्ती में कोविड-19 से लोगों को सुरक्षित रखने को लेकर को कोरोना जांच एवं वैक्सीनेशन शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 45 वर्ष की आयु से ऊपर लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके अलावा शिविर में लोगों ने कोरोना की जांच भी कराई। एसडीएम कौशल कुमार, चिकित्साधीक्षक डा. उदय कुमार, ईओ सुशील कुमार दोहरे, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, सभासद हाशिम अली ने शिविर में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान 40 लोगों का एंटीजन टेस्ट के बाद वैक्सीनेशन किया गया।(संवाद)
---
पेशन योजना के लिए करे आवेदन
उरई। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शिव सिंह ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांग भरण पोषण अनुदान, पेंशन योजना के आवेदन शुरू कर दिए गए है। पात्र व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करे। (संवाद)
--
असंगठित श्रमिक कराए पंजीयन
उरई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश में कार्यरत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के दायरे में लाये जाने के उद्देश्य से पंजीकृत किए जाने हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पंजीकरण किये जाने हेतु तैयार पोर्टल पर आवेदन कर पंजीयन कराए। (संवाद)