फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग सड़क हादसों में कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। तेज रफ्तार बाइक सवार ने आगे जा रहे बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आगे जा रहा बाइक सवार घायल हो गया। क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा निवासी धर्मेंद्र सिंह चौहान किसी कार्य के चलते लौना रोड स्थित सीओ कार्यालय जा रहे थे। सीओ कार्यालय के पास अज्ञात बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी और भाग गया। बाइक की टक्कर से धर्मेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उधर, औरैया थाना क्षेत्र के ग्राम सेनपुर निवासी बृजकिशोर अपने ट्रक से औरैया की ओर जा रहे थे। तभी कोंच चौराहे के पास अज्ञात ट्रक के चालक ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी। उधर, रेलवे कालोनी उरई निवासी कमल किशारे किसी काम के चलते बंगरा गए थे। वहां से वापस लौटते समय सुढ़ार के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हेलमेट लगाए होने के चलते उन्हें सिर में तो चोटें नहीं आई। पर हाथ और पैर में चोट लग गई। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)
---------
मारपीट का मामला दर्ज कराया
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी मोहर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही संतोष उससे रंजिश मानते हैं। रविवार को वह उसके घर के बाहर खड़े होकर गालीगलौज कर रहे थे। जब उसने गाली देने से रोका तो उन्होंने अपने चार साथियों को लाठी, डंडे लेकर बुला लिया और उसके साथ मारपीट शुरू की दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें