फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की चोरी में पुलिस को सुराग लगे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बावली। कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में नौ मई की रात में सर्राफ के घर हुई चोरी में पुलिस के हाथ खाली है। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उन्हें बार-बार इटावा लेकर जा रही है। उधर, बताया जा रहा है कि चोरी के बाद से ही मोहल्ले के कुछ लोग गायब हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जो गायब है उनका और इटावा का इस चोरी से कनेक्शन जुड़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि नौ मई की रात में मदारीपुर निवासी कृष्ण मुरारी सोनी के घर में चोरों ने धावा बोल दिया था। चोरों ने गैस कटर से पीछे के दरवाजे का कुंदा काट दिया था। इसके बाद चोर 50 किलो चांदी, एक किलो सोना, नगदी और कुछ अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। एक करोड़ रुपये की चोरी के बाद से पुलिस की कई टीमें लगातार पड़ताल में जुटी हुई हैं। पुलिस ने पड़ोसी जनपदों में इटावा और कानपुर सहित पांच जिलों में पुलिस की टीमों ने दबिश दी है।
----------------------
अलमारी का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी
बावली। थाना क्षेत्र कुठौंद के ग्राम विजवाहा एक घर में चोरों ने धावा बोलकर अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये से अधिक के गहने और 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। गृहस्वामिनी ने शोर मचाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य भाग निकले।
विज्ञापन

विजवाहा गांव में वीरवती, पुत्रवधू और बेटी के साथ रहती हैं। पति सोबरन सिंह और बेटे बाहर नौकरी करते हैं। बताया कि गुरुवार को देर रात घर के अंदर आवाज सुनाई दी। इस पर वीरवती की नींद खुल गई। उसने देखा कि कमरे के अंदर तीन लोग और दीवार पर दो लोग हैं। उसने बेटी और बहू को आवाज दी। उसके बाद शोर मचा दिया। शोर मचाने पर चोर वहां से भागने लगे, पर ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसे डायल 112 पुलिस थाने पर ले आई। पकड़े गए आरोपी का नाम मदन है और वह ग्राम घटापारे थाना अंबरगढ़ जिला हरदोई का रहने वाला है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामला की जांच की जा रही है, यह मामला कुछ और भी हो सकता है। (संवाद)
-----------------------
किशोरी संग छेड़छाड़
कदौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई 16 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने परिजनों को बताया। परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने कहा कि युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें