फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू मुसलमानों ने मिलकर चढ़ाई गागर शरीफ

विज्ञापन
ुहम्मदाबाद में चादर चढ़ाने जाते अकीदतमद - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद में हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत फरीदउद्दीन गंज रवा उर्फ सरकने पीर सैय्यद की दरगाह पर गागर व चादर चढ़ाकर अच्छी बारिश होने व देश मे कोरोना महामारी को खत्म करने की दुआएं मांगी गई। गागर मुबारक में हिंदू मुस्लिम समुदाय की एकता देखने को मिली।
विज्ञापन

हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत फरीद उद्दीन गंज रवा उर्फ सरकने पीर सैय्यद व भीटा वाले बाबा की दरगाह पर हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर गागर व चादर चढ़ाकर मन्नत मांगी। मान्यता है कि दरगाह पर चादर व गागर चढ़ाने से अच्छी बारिश होती है। दरगाह के खादिम जहूर शाह ने बताया कि दरगाह की मान्यता है कि कई सालों तक पूरे क्षेत्र में बारिश न होने से अकाल पड़ गया। तभी गांव के हिंदू मुसलमानों ने मिलकर हजरत फरीदुद्दीन गंज रवा उर्फ सरकने पीर सैय्यद व भीटा वाले बाबा की दरगाह पर अकीदत व धूमधाम से गागर का पानी चढ़ाकर मन्नत मांगी। बताया जाता है कि जैसे ही गागर व चादर चढ़ाई गई तो पूरे क्षेत्र में भीषण बारिश हुई। तभी से आजतक दोनों समुदाय के लोग मिलकर गागर व चादर चढ़ाते है। इस दौरान हाफिज अंसार खान, हाफिज आरिफ, हाफिज अनस, जैनुल्लाब्दीन, हाजी अहमद हुसैन, हाजी राहत उल्ला, साहिद खान, छिंगे खान, इाशिद खान, अजीज, ऐनुल खान, राजा बाबू, शिवनारायण वर्मा, विकास राजपूत, मूलचंद, बालस्वरुप राजपूत, अवधेश आदि मौजूद रहे। इस दौरान डकोर पुलिस ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पांच पांच लोगों को मजार पर जाकर फातिहा पढ़ने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें