उरई। महिला के साथ मारपीट कर छत से गिरा देने व इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो जाने के मामले में आरोपी चल रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का खुलासा थानाध्यक्ष कुठौंद ने किया।
चुर्खी थाना क्षेत्र के लहूरा निवासी वीरेंद्र कुमार ने 23 मई को कुठौंद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि अनिल कुमार ने अपने सहयोगी जितेंद्र, मूर्तिदेवी निवास मदारीपुर कुठौंद, क्रांति, चंद्रभान निवासी मलथुआ थाना सिरसाकलार व प्रकाश निवासी इटौरा थाना आटा ने पत्नी के साथ मारपीट कर छत से नीचे गिरा दिया था। इलाज के दौरान पप्पी की मौत हो गई थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। कुठौंद थाना के ह्दरुख चौकी प्रभारी दामोदर सिंह ने सिपाही शिवम, रंजीत सिंह के साथ रविवार की सुबह मदारीपुर कालपी मार्ग पर आरोपी अनिल कुमार निवासी मदारीपुर को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर जेल भेज दिया। (संवाद)