फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान से दरोगा ने की अभद्रता, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। अपनी कार्यप्रणाली को लेकर पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कैलिया थाने के एक दरोगा पर नरी गांव के प्रधान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसआई राजेंद्र वर्मा पर आरोप लगाया कि वह नागरिकों के साथ सामने भी अभद्रता करते हैं। जिसकी आडियो रिकार्डिंग भी उनके पास है। मामले की शिकायत सीओ से करते हुए दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नरी सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि उन्होंने कैलिया थाने के एसआई राजेंद्र वर्मा को फोन किया और उनसे एक एसआई का नंबर मांगा तो उन्होंने अभद्रता की। प्रधान के अलावा ग्रामीणों सुरेंद्र कुमार व अजय कुमार ने भी दरोगा पर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं।ं सीओ राहुल पांडे का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत अगर उनके संज्ञान में आती है तो वह मामले की जांच करके दरोगा के दोषी पाए जाने पर जरूर कार्रवाई करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें