फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी कर दी गई है।
विज्ञापन

एट कस्बा निवासी पिकअप सवार चांद खां (50) लेकर जा रहे थे। तभी जखौली के पास वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में चांद खां व उनका साथी संजीव घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने चांद खां को मृत घोषित कर दिया। मृतक के छह पुत्रियां व एक पुत्र है। वहीं, दूसरी ओर एट कस्बा के इस्लामपुरा निवासी नसीम (22) बिजली घर के पास पैदल जा रहा था। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। इलाज के दौरान झांसी में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों ही मामलों में वाहनों का पता किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें