फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में महिला अचेत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। क्षेत्र के ग्राम धंतौली में नेहा (30) बीमार पति रामलखन व दो बच्चों के साथ घर में रहती है। पति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था जिसके चलते वह चलने फिरने में असमर्थ है। शनिवार की रात करीब 8 बजे किसी बात को लेकर नेहा के जेठ रामरतन व सास फूलारानी ने लाठी डंडे से पिटाई की। जिसके चलते वह बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने यह जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल नेहा को सीएचसी में भर्ती कराया। होश में आने पर नेहा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जेठ रामरतन व सास फूलारानी पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल उदयभान गौतम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी
जालौन। कुसमरा में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में शनिवार की रात रियाजुद्दीन का परिवार खाना खाकर सो गया। रात करीब एक बजे छोटे पुत्र राजू (19) ने घर के कच्चे कमरे में गमछे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो राजू फांसी के फंदे पर लटका मिला। बड़े भाई चांदबाबू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर एसआई रामचंद्र पहुंचे। उन्होंने युवक के शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चांदबाबू ने बताया कि उसका भाई गुस्सैल स्वभाव का था। पता नहीं किस बात को लेकर उसने खुदकुशी कर ली। कोतवाल उदयभान गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। परिवार के लोगों ने आत्महत्या बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें