फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड लक्षणयुक्त पहचान के लिए 310 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ग्रामीण अंचलों में कोविड संक्रमण के अधिक मामले सामने आने के बाद से कोविड लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें आयुष किट वितरित की जा रही है। इस काम में स्वास्थ्य विभाग की 310 टीमें गठित की गई हैं जो घर-घर जाकर कोविड लक्षणयुक्त लोगों की पहचान कर रही हैं। इसमें आंगनबाड़ी की मदद ली जा रही है। सीडीपीओ वंदना वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सर्वे शुरू होने से पहले ही आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्देशित कर दिया गया था कि कोविड को लेकर चलाए जाने वाले किसी भी अभियान में सहयोग करना है। कोविड 19 मरीजों के लक्षण युक्त व्यक्तियों का पता लगाने के लिए कोंच और नदीगांव क्षेत्र में 155-155 टीमें बनाई गई। सीएचसी नदीगांव व पीएचसी पिंडारी के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्कर व आंगनबाड़ी की दो सदस्यीय टीम बनाई गई हैं जिन्होंने गांवों में अपना काम भी शुरू कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन

--
आशा के लिए सुरक्षा कवच, आंगनबाड़ी को नहीं
कोंच। कोविड जैसे लक्षणों से युक्त व्यक्तियों की पहचान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे डोर टू डोर सर्वे में आशा वर्कर और आंगनबाड़ी को मिलाकर टीम बनाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्कर के लिए तो सुरक्षा कवच के तौर पर मास्क, ग्लब्स, सैनेटाइजर आदि उपलब्ध कराए गए हैं। जबकि आंगनबाड़ी को यह सामान मुहैया नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें