फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अलग-अलग मामलों में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिताओं को घर से निकाला। पीड़िताओं ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी चांदनी देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी खर्रा निवासी मोहन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। 21 जून को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। वहीं सारंगपुर गांव निवासी थैंकी देवी ने पुलिस को बताया कि उसके ससुरालीजन पिता की जमीन अपने नाम कराने की मांग करने लगे। विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें