फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टधातु की मूर्ति सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। पुलिस ने अष्टधातु की खंडित मूर्ति के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार है। पुलिस ने बताया कि बरामद मूर्ति के तीन टुकड़े पकड़े गए लोगों के पास से मिले है। मुख्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के हदरुख सिरसाकलार रोड पर दो लोगों को पकड़कर उनके झोले की तलाशी ली। तो पुलिस को झोलों से अष्टधातु की बुद्ध की मूर्ति के तीन टुकड़े बरामद हुए। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम कल्लू लंगड़ा निवासी मोहल्ला चिमनदुबे जालौन व शफीक निवासी मोहल्ला खटीकान जालौन बताया। पकड़े गए लोगों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें नहीं पता यह मूर्ति कहा से आई। उक्त मूर्ति को उनके पास बिल्ला नामक युवक रख गया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
कुठौंद थानाध्यक्ष रमेश चंद्र का कहना है कि मूर्ति कहां से चोरी की गई थी जानकारी की जा रही है। इसके बारे में आसपास के जनपदों के थानों में दर्ज मूर्ति चोरी के मामलों का पता किया जा रहा है। वही बरामद मूर्ति के टुकड़ों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। मुख्य आरोपी की तलाश भी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलराम शर्मा, दिनेश कुमार कुरील, ओमकार तिवारी, सिपाही संतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें