कदौरा। दूध में कूड़ा पड़ने पर गुस्साए चचेरे भाई ने लाठी डंडों व फरसा से हमला कर दिया। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम मवई ब्राह्मण निवासी राजू यादव मवेशी का दूध निकाल रहा था। जबकि बगल में चचेरा भाई झाडू़ लगा रहा था। तभी कूड़ा दूध की बाल्टी में चला गया। इस पर राजू ने झाडू़ लगाने से मना किया, तो गुस्साए चचेरे भाई व उसके परिजनों ने लाठी डंडों व फरसा से राजू पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
---
बाइक चोर गिरफ्तार
उरई। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की चार बाइकों समेत कालपी शेल्टर होम के पास से गिरफ्तार किया है। एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि बाइक चोर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए दोनों सदस्य कालपी कोतवाली क्षेत्र के निवासी है।(संवाद)