फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम न मिलने से परेशान युवा मजदूर ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंडौरा निवासी मजदूर सर्वेश (24) ने सोमवार की देर कमरे के अंदर लगे पंखे के कुंडे में मां की साड़ी का फंदा डाल कर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने युवक को फांसी पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां सुनीता ने बताया कि सर्वेश पांच भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी करता था। कोरोना के चलते गांव में था। उन्होंने बताया कि सोमवार को कदौरा कस्बे से मजदूरी करके लौटा था और रात में उसने फांसी लगा ली। बहन शिल्पा के विवाह को लेकर भी परेशान रहता था। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

--
मजदूरी न मिलने से रहता था परेसान
बताया जाता है कि मृतक एक माह पहले लॉकडाउन के चलते हरिद्वार से लौटा था। गांव में रोजगार न मिलने के कारण परेशान रहता था और मजदूरी के लिए इधर-उधर भटकता था। वापस हरिद्वार जाने के लिए रुपये का इंतजाम कर रहा था।
--
गांव में नही शुरू हुआ मनरेगा का कार्य
बताया जाता है कि शासन ने आदेश दिए थे कि प्रवासी मजदूरों को गांव में रोजगार दिया जाए। पर ब्लॉक अधिकारियों ने गांव में मनरेगा के कार्य अभी तक शुरू नहीं कराए। ग्रामीणों की माने तो अगर गांव में ही रोजगार मिलता तो शायद सर्वेश आत्महत्या न करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें