फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। शादी में लगे टेंट को निकाल रहा युवक एचटी लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोहन थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी भारत सिहं कुशवाहा की पुत्री रीना की शादी शनिवार को थी। रविवार सुबह कासिमपुर निवासी विनोद (25) शादी में लगा टेंट निकाल रहा था। इसी बीच टेंट का पाइप अचानक हाईटेंशन लाइन से छू गया। टेंट में करंट उतर आया और विनोद की मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर सुन घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां केशकली का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन

--
दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
कोंच। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोव निवासी किरन ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि शनिवार को पति बॉबी, ससुर ज्ञानसिंह, सास ऊषा व ननद रानी देवी ने मिलकर अतिरिक्त दहेज में नगदी न लाने पर गालीगलौज कर उसे बुरी तरह मारापीट कर प्रताड़ित किया। मजबूरन वह ग्राम जैसारी कलां थाना डकोर स्थित मायके में रहने पर मजबूर है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
--
चार लोगों पर एससीएसटी एक्ट
कोंच। ग्राम भेंड़ में घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार लोगों पर एससीएसटी के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड़ निवासी भूपेंद्र अहिरवार ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि जगत सिंह कुशवाहा बेटे प्रेमनारायण व दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ 26 अप्रैल को उसके घर में घुस आए थे। और जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की थी। बचाव में आई पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने रविवार को चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें