फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों ने किया पथराव, दो के सिर फटे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर के पास जुआ खेलने से मना करने पर जुआरियों ने पथराव कर दिया। जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पथराव की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए। इलाकाई लोगों का आरोप है कि पुलिस भी जुआरियों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। इस कारण जुआरी अक्सर मोहल्ले में बवाल करते हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुराना रामनगर ईदगाह के पीछे मंगलवार की सुबह गया प्रसाद के घर के बाहर कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। गया प्रसाद ने जुआरियों को मना किया तो उन लोगों ने पथराव कर दिया। लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए और जुआरी देख लेने की धमकी देते हुए भाग निकले। पथराव में गया प्रासद (68) व धर्मेंद्र (40) के सिर फट गए। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
------
महिला से छेड़खानी पर रिपोर्ट दर्ज
उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि रामकेश निवासी विजदुआ थाना गोहन व उसके एक साथी ने छेड़खानी की। जब विरोध किया तो मारपीट की व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन

----------
मारपीट के दो मामले दर्ज
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इमिलिया निवासी सूरज सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के ही परशुराम व उसके तीन साथियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राहिया निवासी मुन्नी बेगम ने पुलिस को बताया कि गांव के ही प्रमोद पाल ने उसके साथ मारपीट की व अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें