कदौरा। बीडीओ अतिरंजन सिंह व चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार ने स्वास्थ्य उपकेंद्र बागी का निरीक्षण कर कोविड टीकाकरण और आवश्यक सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए।
बीडीओ अतिरंजन सिंह व चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार ने कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र बागी, पंडौरा प्राथमिक विद्यालय में पहुंच कर स्वास्थ्य कर्मचारियों से टीकाकरण की जानकारी की। कर्मचारियों ने बताया कि 23 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया है। टीकाकरण कम होने पर कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर टीकाकरण कराया जाए। स्वास्थ्य कर्मियों व सचिवों को निर्देश दिए कि 45 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों का टीकाकरण प्रतिदिन कराए। कम से कम 100 लोगों का प्रतिदिन टीका लगना चाहिए। इस मौके पर एलएचवी विद्या बाथम, वन्दना साहू, रामकुमारी, प्रियंका देवी व ममता गुप्ता सहित ग्राम सचिव व नव निर्वाचित प्रधान भी मौजूद रहे। (संवाद)