कालपी। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक नगर के गल्ला मंडी में हुई। इसमें क्षेत्र के किसानों की समस्याओं व पेयजल को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद किसानों ने तहसील पहुंचकर सात सूत्री ज्ञापन भी दिया।
भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक रविवार को गल्ला मंडी में किसान नेता नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे हुई। बैठक के बाद सभी किसान तहसील पहुंचे जहां पर उन्होंने उपजिलाधिकारी के क्लर्क अशोक श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि महेवा व कदौरा ब्लाक मे पशु आश्रय केंद्र प्रत्येक ग्राम पंचायत में खुलवाए जाए। भीषण गर्मी को देखते हुए तहसील के सभी ग्रामों में खराब हैंडपंपों को जल्द ठीक करवाए। साथ ही कुओं की सफाई करवाई जाए। खराब राजकीय नलकूप को भी ठीक कराया जाए। तहसील क्षेत्र की सभी माइनरों की खुदाई समय से कराई जाए। ग्राम मसगायां में जर्जर बिजली के तार जल्द बदलवाए जाए। ग्राम उकासा मे पानी की भीषण समस्या है। बैठक में अजय पाल सिंह, राजू मल्थुआ, सुरेश चौहान, जितेंद्र सिंह, अनूप सिह, राजेश आदि किसान मौजूद रहे। (संवाद)