आटा। फसल में पानी लगा रहे किसान की हालत बिगड़ गई। परिजनों को जब जानकारी हुई तो वह उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आटा थानाक्षेत्र के परासन गांव निवासी किसान उमाकांत (35) गुरुवार की दोपहर खेत में फसल में पानी लगा रहा था। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों का अनुमान है कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि उसके पास दो बीघा खेती है। वह दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उमाकांत की मौत से मां रामसखी, पत्नी भानवती व तीन बेटियों और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।