फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मी से बैंक में हुई एक लाख की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
एट । कस्बे में स्थित इलाहाबाद इंडियन बैंक में टप्पेबाजों ने रेलवे कर्मचारी से एक लाख रुपये की टप्पेबाज्री कर दी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत धुरट के निवासी नरेंद्र पाल रेलवे में गैंगमैन के पद पर कार्यरत है। बुधवार को वह रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचे। उन्होंने एक लाख रुपये निकालने के बाद उसे गिन रहे थे। तभी दो अपरिचित व्यक्ति उनके पास आए और बातों में उलझाते हुए एक ने उन्हें रुमाल से कुछ सुंघाकर बेसुध कर दिया। होश आया तो रुपये और दोनों व्यक्ति नदारद थे। जानकारी होने पर बैंक मैनेजर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी विनय दिवाकर का कहना है टप्पेबाजों को जल्द पकड़ा जाएगा।
-----
बच्चों की आनलाइन शापिंग पर पुलिस गंभीर
उरई। बच्चे मोबाइल पर गेम खेलते व पढ़ाई करते हुए ऑनलाइन शापिंग भी करने लगे हैं। अधिकारी इस पर गंभीर हैं। अधिकारियों ने बताया कि जालौन के रामलखन ने शिकायत की थी कि उनके बच्चे ने ऑनलाइन शापिंग से मोबाइल खरीदे और रुपये उनके खाते से निकल गए। जिसकी जांच साइबर टीम ने की है। ऐेसे ही कुछ और मामलों की भी जानकारी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें