फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून का विरोध, खराब नलकूप ठीक कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने बुधवार को नवीन कृषि मंडी स्थित किसान भवन में मासिक पंचायत की। पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि काले कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन की धार तेज करने के लिए स्थानीय किसान अपनी सहभागिता बढ़ाएं। इस मौके पर क्षेत्रीय किसानों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण हेतु एसडीएम रामकुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष जादौन ने उपस्थित किसानों से आगामी 22 नवंबर को राजधानी लखनऊ में आयोजित संगठन की महापंचायत में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। साथ ही कृषि कानूनों को लेकर किसानों की सहभागिता को लेकर चर्चा की। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में तहसील क्षेत्र के ऐसे सभी नलकूप जो विद्युत अथवा यांत्रिक दोष के कारण खराब हैं। उन्हें सिंचाई कार्य से पहले ठीक कराए जाए। अन्ना मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए जिन गांवों में अभी तक गौशाला का संचालन नहीं हो सका उन गांवों में अविलंब गौशाला का संचालन कराया जाए। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा कि गोशाला संचालन के मामले में अगर हीलाहवाली की गई तो तहसील मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल, ब्लाक अध्यक्ष पीडी निरंजन आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें