फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ पर लगाया दुश्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बहू ने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का भी हो सकता है। लिहाजा जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

रेंढऱ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि बेटी का विवाह तीन वर्ष पूर्व जालौन में किया था। लगभग एक वर्ष पहले दामाद की मृत्यु होने के बाद ससुराल के लोग बेटी से अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। इस दौरान जेठ ने बेटी के साथ कई बार अश्लील हरकतें भी की। कुछ दिन पहले बेटी मायके आ गई। शुक्रवार की शाम उसका भाई उसे ससुराल छोड़कर आया। आरोप है कि शुक्रवार की रात में जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट भी की। सूचना पर जब मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाल उदयभान गौतम ने बताया कि उक्त घटना संदिग्ध है। मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर छेड़खानी का आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें