कोंच। विकास खंड नदीगांव के ग्राम सिवनी बुजुर्ग में सीमांकन के बाद एसडीएम के आदेश पर नाला खुदाई और पुलिया निर्माण के काम की शुरुआत हुई। इस पर काश्तकारों का कहना है कि अब खेतों में पानी नहीं भरेगा।
बताते चलें कि 9 जून को नदीगांव ब्लॉक के ग्राम सिवनी बुजुर्ग के कई काश्तकारों और महिला किसानों चतुर सिंह, जगदीश, रामकुमार, माताप्रसाद, चंद्र प्रकाश ने प्रधान प्रतिनिधि शिवराज सिंह के साथ एसडीएम अशोक कुमार से नाली खुदवाकर पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की थी। बताया था कि नहर का पानी गांव के अंदर भरा रहता है। महिलाओं ने सीमांकन के हिसाब से नाली व पुलिया का निर्माण कार्य कराने की मांग की थी। इस पर एसडीएम ने पूरी जांच पड़ताल कराने के बाद नाला खुदाई और पुलिया निर्माण कराने की मंजूरी दे दी। बुधवार से काम शुरू हो जाने पर किसानों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। (संवाद)