जालौन जिले के आटा में मामूली विवाद में महिलाओं के बीच लाठियां चलीं। जिसमें दो बच्चों समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि एक परिवार की महिलाओं के बीच का विवाद है। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है, दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार की देर शाम आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कश्मीर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बच्चों के झगड़े के बाद एक ही परिवार की महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई।
हाथापाई से शुरू हुई मारपीट में देखते ही देखते दोनों पक्ष से लाठियां चटकने लगी। हैरत की बात यह भी थी कि दोनों ही पक्ष से लाठियां चलाने वाली महिलाएं ही थी। जिस वक्त महिलाओं के बीच लाठियां चटक रही थी। तभी किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल व महिलाओं व उनके घरों के पुरुषों को लेकर चौकी आ गई। संकट मोचन चौकी प्रभारी मोहित कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।