फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की अंतिम संस्कार को लेकर भिड़े रिश्तेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे के मोहल्ला इस्लामाबाद में वृद्धा के अंतिम संस्कार को लेकर रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम ककरऊ निवासी स्वरूप्रागी लाल की पत्नी लाडली (70) कदौरा कस्बे के मोहल्ला इस्लामाबाद में घर बना कर रह रही थी। सोमवार की रात बीमारी से झांसी में मौत हो गई थी। मृतका के नाम जमीन और कदौरा में मकान है। मौत की खबर जैसे ही मृतका के ससुराल वालों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। अंतिम संस्कार के लिए मना करते हुए अन्य रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगा कर भिड़ गए। मामला बढ़ता देख कर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की मृत्यु कई वर्ष पहले हो गई थी। देखरेख के लिए मृतका ने बहन के लड़के योगेश को रखा था। रविवार को अचानक तबियत खराब होने पर परिजन उसको उरई से झांसी ले गए थे। सोमवार रात उसकी मौत हो गई। मृतका के भतीजो हरिओम व रामसिंह ने आरोप लगाया कि मौत संदिग्ध है। जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें