फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। डकोर ब्लॉक के ग्राम करमेर में कन्या पूर्व प्राथमिक विद्यालय के पास रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की दोपहर तेज धमाके के साथ फुंक गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। प्रधान ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। अवर अभियंता जगदीश वर्मा ने बताया कि जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति चालू की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, कोंच में भीड़भाड़ वाले व्यस्ततम मारकंडेश्वर तिराहे पर सड़क किनारे लोहे के विद्युत पोल पर कसे एलटी बॉक्स में अचानक आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुबार उठते देख आसपास के दुकानदार व राहगीर किसी अनहोनी के डर से मौके से भाग खड़े हुए। आग की चपेट में आने से बॉक्स की केबिल जल गई। (संवाद)
--
(संवाद)
---
करंट से भैंस मरी
आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी निवासी शिवपाल की भैंस स्वास्थ्य केंद्र के पास लगे बिजली के पोल से टकरा गई। जिसमें आ रहे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पशुपालक ने बताया कि भैंस की कीमत लगभग 70 हजार रुपये थी। (संवाद)
विज्ञापन

--
अज्ञात वृद्ध महिला अचेत मिली
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड के पास 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें