माधौगढ़। किसान के घर में दिनदहाड़े घुसे चोरों ने नकदी सहित गेहूं, सरसों, हरी मटर आदि चोरी कर लिया। किसान जब घर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। उसने गांव के ही दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनो चोरों को सामान सहित पकड़ लिया।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैलोर गांव निवासी शिवकुमार राठौर बुधवार को अपने खेत पर कटाई करने गए थे। तभी दिन में पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने दस हजार रुपये, एक क्विंटल सरसों, पचास किलोग्राम हरी मटर, डेढ़ कुंतल गेहूं चोरी कर लिया था। खेत से वापस घर लौटे किसान ने सामान फैला देखा। इसके बाद उसने गांव के ही अवधेश सिंह, कुलदीप पर चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कोतवाली अजय अवस्थी ने दोनो चोरों को पकड़कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया। (संवाद)