उरई। बिजली मिस्त्री ने बुधवार की सुबह घर में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कमरे के बाहर से निकले परिजनों की नजर रस्सी से झूल रहे युवक पर पड़ी तो कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। आननफानन में उसे फांसी से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी महेंद्र कुमार (35) बिजली मिस्त्री है। बुधवार की सुबह उसने घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। पिता रामशंकर ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से काम न मिलनेे के कारण परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। (संवाद)