फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन सेंटर देखे, धर्मगुरुओं से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटरों का बीडीओ ने शुक्र्रवार को निरीक्षण किया। उधर, तहसीलदार ने मंदिरों में जाकर धर्म गुरुओं से बात करके ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में तीन नए वैक्सीनेशन सेंटर खोले गए।
विज्ञापन

बीडीओ महिमा विद्यार्थी मलकपुरा व लहचूरा गांव में स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पहुंची और ग्रामीणों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। तहसीलदार बलराम गुप्ता ने मदारीपुर गांव में मंदिरों पर जाकर वहां पुजारियों एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। उन्होंने वैक्सीन के लाभों के बारे में जानकारी देने की अपील की। कुछ लोग वैक्सीन को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं। धर्मगुरुओं ने ग्रामीणों को जागरूक करने का आश्वासन दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर प्रभारी डॉ. आरके राजपूत ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में एदलपुर, भदवां व मलकपुरा गांव में नए वैक्सीनेशन केंद्रों की शुरूआत शुक्रवार से कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा लें।
--------------
फोटो-13-तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। संवाद
ज्ञापन देकर दुकानें खोलने की अनुमति मांगी
जालौन। एक माह से बंद गैर जरूरी सामान की दुकानों के परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। दुकानदारों की पीड़ा को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर दुकानें खोलने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते 29 अप्रैल से जनरल स्टोर, रेडिमेड कपड़े, कन्फेक्शनरी, बर्तन, आटो पार्ट्स, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, आटोमोबाइल, होटल आदि सभी बंद होने से दुकानदारों की कमर टूटने लगी है। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश चौधरी के नेतृत्व में दुकानदार चंद्रशेखर विश्वकर्मा, मोहम्मद जाफर सिद्दीकी, महेश गुप्ता, राजू पाटकार, मोहम्मद अनस, राजाभइया, मोंटू आदि ने बताया कि दुकानें बंद रहने से जो जमा पूंजी थी उसी से खर्च चल रहा था। अब तो स्थिति यह है कि कर्ज लेने की नौबत आ चुकी है। अन्य सामग्री की दुकानें खोलने का भी समय निर्धारित कर दिया जाए तो व्यापारियों को दिक्कत नहीं होगी। दुकानदारों ने ज्ञापन देकर दुकानें खोलने की अनुमति मांगी है।
---
चोरी छिपे हो रही रखी मिठाइयों की बिक्री
जालौन। होटल संचालक मौका देखकर चोरी छिपे होटलों में रखी मिठाइयों की बिक्री कर रहे हैं। नगर के कई होटलों में चोरी छिपे मिठाई की बिक्री हो रही है। इस बाबत खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि अभी होटल व मिठाई की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं है। अगर इस दौरान होटल खोल कर मिठाइयों की बिक्री हो रही है। तो ऐसे दुकानदारों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें