फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लगी आग से जले नलकूप के पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलर। थाना के गांव गिगौरा में डंठल में लगी आग से एक किसान के 40 पाइप जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं डंठलों में लगी आग की सूचना पर लेखपाल ने भी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। लेखपाल का आरोप है कि किसान ने ठंडल में आग लगाई थी। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गिगौरा गांव में ब्रजेश कुमार के खेत में लगे गेहूं के डंठल में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आग ने निजी बोर के पास खेत में रखे 40 प्लास्टिक के पाइपों को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं सूचना पर लेखपाल कृष्ण बाबू खरे भी टीम के साथ पहुंच गए और आग लगने के कारणों की जांच की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें