सिरसा कलार। कस्बे की 33 केवीए की हाईटेशन लाइन में शनिवार दोपहर फाल्ट हो गया था। इससे क्षेत्र के दो फीडरों से जुडे़ 60 गांवों में बिजली सप्लाई ठप है। 24 घंटे बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं हुई है। जिससे लोगों को बिजली के साथ साथ पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है।
बताते चलें कि 33 केवी से जुड़े सिरसा कलार न्यामतपुर फ ीडर में हल्की बूंदाबांदी व हवा से सरसेला से आई पास 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे सिरसा कलार सब स्टेशन की सप्लाई ठप हो गई थी। इस फीडर से जुडे 60 गांवो अंधेरा छा गया।
इसमें सिरसा कलार, जखा, गिगौरा, छानी, जयसिंहपुर, जुगियापुर, लहार, जहटौली, जरगाव आदि है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र से निकली हाईटेंशन लाइन के तार इतने जर्जर है कि हवा के साथ आए दिन टूटते है, जिससे बाद भी क्षेत्र के गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित होती है। अभी 6 दिन पहले भी फाल्ट की वजह से दो दिन तक सप्लाई ठप रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इन जर्जर तारों को ठीक कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी ने भी सुध नहीं ली।