फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ फसल की तैयारी, किसानों को बांटें बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खरीफ फसलों की तैयारी और तकनीकी संबंधी जानकारियों के लिए मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ। इस दौरान अनुसूचित जाति के किसानों को तिल और मूंग की फसल का बीज वितरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्र के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार सिंह ने ग्राम रुरा मल्लू के प्रधान विनोद कुमार पाल एवं अन्य किसानों को खरीफ में बोई जाने वाली फसलों के बारे में जानकारी दी। अच्छे बीज की महत्ता, समय से सिंचाई और जलभराव के दौरान पानी की निकासी, फसल की निगरानी आदि के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि उच्च क्वालिटी का बीज अच्छे उत्पादन में सहायक होता है। उन्होंने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर कीटों के प्रबंधन के बारे में बताया गया। इस दौरान डॉ विस्टर जोशी, डॉ अनुज गौतम, अनुराग, सुरेश, जयराम, सुरेंद्र, लालाराम, कमलेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें