कालपी। सामाजिक संस्था की भूमि पर अवैधानिक रूप से शराब के ठेके खुलवाने की शिकायत जोल्हूपुर गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से की है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह आदि ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि तहसील के मौजा छौंक जोल्हूपुर मोड पर एक विकास समिति नाम की संस्था जो समाज में अच्छे कार्यों के लिये पंजीकृत कराई गई थी। उक्त संस्था के प्रबंधक द्वारा पंजीकृत नियमावली के विपरीत संस्था की भूमि पर देशी अंग्रेजी व बीयर के ठेके खोलने का निर्णय लिया जा रहा है । संस्था के प्रबंधक निजी स्वार्थ के तहत विवादित भूमि पर अवैध ठेके बनवाने में लगे है। जबकि उक्त भूमि का विवाद उपजिला मजिस्ट्रेट व अन्य की अदालत में बंटवारे व कब्जे को लेकर चल रहा है। ग्रामीणों ने संस्था की जमीन पर शराब ठेके न खोले जाने की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समाज सेवी संस्था की जमीन पर शराब ठेके नहीं खुलने दिये जाएगा। आबकारी विभाग से रिपोर्ट मांगी जाएगी। (संवाद)