फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 15 करोड़ से बनेंगी गांवों की नालियां व सड़कें

Thu, 21 Sep 2023 11:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। खंड विकास कार्यालय के मीटिंग हाल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधानों की बैठक हुई। ब्लॉक क्षेत्र के 71 ग्राम पंचायतों में नाली, सड़कों आदि के निर्माण कार्य और विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में बीडीओ मानूलाल यादव ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सदस्यों ने गोवंशों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ब्लाक क्षेत्र के 71 ग्राम पंचायतों में 47 पर गोशाला संचालित है। लेकिन फिर भी गोवंश सड़कों पर घूम रहे है। जिससे आए दिन दुर्घटनाओं के साथ किसानों की फैसले चौपट हो रही है। बीडीओ ने कहा कि सड़कों पर गोवंश मिले तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रधान व सचिव की होगी।
ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी देवी ने गोशालाओं में खाने पीने की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर वह उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के 71 ग्राम पंचायतों में मनरेगा राज्यवित्त व 15वें वित्त से 15 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने के लिए शासन से धनराशि मांगने का प्रस्ताव भी पास किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ज्ञान सिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र गौतम, प्रभारी सीडीपीओ गोमती देवी, पशु चिकित्साधिकारी कैलाश बाबू कुरील, अवर अभियंता गिरजेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें