फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ की धनराशि से होंगे क्षेत्र में विकास कार्य

विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में जानकारी देते एडीओ पंचायत बलवीर सिंह। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। ब्लाक कार्यालय डकोर में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख नेहा यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें साढ़े तीन करोड़ की धनराशि से ग्राम पंचायतों के कच्चे-पक्के कार्य कराने की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा ने कहा कि ब्लाक के 62 गांवों में स्थापित गोशालाओं में व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए प्रधान, सचिव व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहयोग करें। एडीओ पंचायत बलबीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मानदेय सरकार द्वारा एक हजार किया गया है। जिसे जल्द ही खातों में पहुंचाया जाएगा। बैठक में मौजूद सभी प्रधानों से कहा गया कि पंचायत सहायकों को उनका मानदेय समय से देकर सूचना कार्यालय को दें। ब्लाक प्रमुख नेहा यादव ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण ज्ञानेंद्र राजपूत, तेजपाल यादव, संजय के अलावा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें