फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव से कच्चे घर में लगी आग से वृद्ध गृहस्वामी की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सर्दी से बचने के लिए जलाए गए अलाव से कच्चे घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की लपटे देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। पर तब तक घर के अंदर सो रहे गृहस्वामी की जलकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी गोपी (60) कच्चे मकान में पत्नी के साथ रहता था। मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे पत्नी रामकुंवर ने तापने के लिए अलाव जलाया। इसके बाद वह किसी काम से घर के बाहर चली गई। अलाव की आग से कच्चे घर में आग लग गई। जिससे घर में सो रहे गोपी की जलकर मौत हो गई। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी का अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। मृृतक के परिजनों ने बताया कि गोपी बीमार रहता था। जिसके चलते वह बाहर नहीं निकल पाया। पुत्र शिवपाल भोगनीपुर में ईंट भट्टे पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। गोपी की मौत से पत्नी रामकुंवर, पुत्र शिवपाल, पुत्री मंजू का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें