उरई। जिले में रविवार को 203 कोरोना पॉजिटिव मिले। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9714 हो गई है। इसमें 7198 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। वहीं 147 की मौत हो चुकी है। जबकि सक्रिय केस 1724 है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को 544 सैंपल आरटीपीआर जांच के लिए भेजे गए। अब तक 382670 सैंपल लिए जा चुके हैं। रविवार को ठीक होने वालों की भी संख्या बढ़ी है। 397 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सबसे ज्यादा संक्रमित उरई तहसील क्षेत्र के है। डीएम प्रियंका निरंजन ने संक्रमण को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। यदि किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम होता है और वह कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती होना चाहता है तो वह कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05162-252516, 252313,253357,257090, 250039 पर कॉल करके कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती हो सकते है। एल वन अस्पताल में अभी 240 बेड खाली है। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में संक्रमित मिले है, वहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। (संवाद)
-----
रेलवे इंजीनियर की कोरोना से मौत
उरई। उरई स्टेशन पर तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ केएल भारती (54) का कोरोना से निधन हो गया। वह बीती 27 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। जहां रविवार की तड़के उनका निधन हो गया। उनके निधन पर रेल कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। (संवाद)