उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कोविड 19 रोकथाम संबंधी बैठक हुई। इसमें उन्होंने निर्देश दिया कि नदीगांव में वैक्सीनेशन का कार्य संतोषजनक नहीं हैं। जिलापूर्ति अधिकारी अपने अधीनस्थ को भेजकर वहां कोरोना चैंपियन यात्रा निकलवाएं। उपजिलाधिकारी कोंच स्वयं नदीगांव जाकर देखे कि शिथिलता किस स्तर पर है। साथ ही प्रयास कर अधिक से अधिक टीकाकरण कराएं। कदौरा में 23 गांव ऐसे है जहां पर टीकाकरण अभी तक शुरू नहीं हुआ हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी इन गांवों में नई चिकित्सा टीमों का गठन कर भेजे। उन्होंने निर्देश दिए कि जो लोग बिना मास्क के घर से बाहर निकल रहे हैं, उन पर सख्ती की जाए। बैठक में सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डा. ऊषा सिंह, एसीएमओ डा. सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
----
निर्दलीय प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन
सिरसा कलार। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय प्रत्याशी अनिल सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी का दामन थाम लिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने पार्टी में शामिल कर लिया गया है। (संवाद)