फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी से शिविर निरस्त, निराश लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। वैक्सीन की कमी के कारण शनिवार को कस्बे में 45 प्लस के टीकाकरण के लिए आयोजित दो शिविरों को निरस्त किया गया। वहीं जवाहर नगर के शिविर में आने वाले लोग भी दूसरा टीका लगवाने से वंचित रहे।
विज्ञापन

बताते चलें कि पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक गांधी नगर में नकटी माता मंदिर और सुभाष नगर में पं रामस्वरूप रावत स्कूल में 45 प्लस के लोगों के टीके लगने थे। थोड़ी देर बाद पता चला कि वैक्सीन नहीं है जिसके चलते कैंप निरस्त किए जाते हैं। तब लोगों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा। उधर, जवाहर नगर में इलाकाई सभासद नंदिनी बादाम सिंह कुशवाहा के आवास पर लगाए गए बिना शेड्यूल वाले अतिरिक्त कैंप के लिए जरूर स्वास्थ्य विभाग ने 50 टीके उपलब्ध कराए। इसमें भी 50 लोग बिना टीकाकरण के ही लौट गए। सभासद ने बताया कि लोगों में टीका लगवाने के लिए उत्साह है। इस बाबत सीएचसी प्रभारी डॉ आरके शुक्ला ने बताया कि आज वैक्सीन की सप्लाई न हो पाने के कारण कैंपों में वैक्सीनेशन नहीं हो सका। इ दौरान फार्मासिस्ट राम सिंह कुशवाहा, कुष्ठ निरीक्षक प्रतापसिंह, स्टाफ नर्स रचना गौतम, आशा वर्कर रचना, डॉ बृज मोहन सिंह राठौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें