सिरसा कलार। क्षेत्र के ग्राम टिकरी मुस्तकिल में शनिवार को कोटेदार के चयन के लिए कुठौंद बीडीओ के निर्देशन में ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा खुली मीटिंग कर कोटेदार का चयन किया।
सिरसा कलार क्षेत्र के ग्राम टिकरी मुस्तकिल मे पिछले 6 माह से कोटेदार का पद रिक्त था। इससे पहले वाले कोटेदार का अनिमिताओं के चलते कोटा निरस्त हो गया था। इसके बाद गांव के लोगों को राशन लेने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता था। कई दिनों से ग्रामीण गांव में दूसरी दुकान के आवंटन की मांग कर रहे थे। कोटेदार के आवंटन को लेकर शनिवार को एडीओ पंचायत गिरजा शंकर, सचिव भारत सिंह प्रशासनिक टीम के साथ गांव पहुंचे व ग्राम प्रधान इंदल सिंह निषाद और पुलिस मौजूदगी में आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बता दे कि गांव में कोटे की दुकान के लिए दो आवेदन आए थे। खंड विकास अधिकारी संदीप यादव ने बताया दो उम्मीदवारों में से सोनम को 80 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। जबकि दूसरे आवेदक मंदाकिनी को 20 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। इस आधार पर गांव के कोटेदार के लिए सोनम का चयन किया गया। सोनम को निर्देश दिए गए है कि वह जल्द ही अपने प्रपत्र पूर्ण कर कार्यालय में जमा कराए। (संवाद)