फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बाइक सवार दो युवकों को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां बाइक पर पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे झांसी लेकर जा रहे थे पर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बिजली मिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने बताया कि बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नया रामनगर ईदगाह के पास निवासी रमेश का 18 वर्षीय पुत्र विकास दोस्त संतोष निवासी चौरसी के साथ शुक्रवार की रात 11 बजे बाइक से उरई जा रहा था। तभी कालपी मार्ग पर चौरसी मोड़ के पास चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार विकास उछलकर डिवाइडर पर गिरा और संतोष सड़क पर गिर पड़ा। जिससे दोनो गंभीर रुप से घायल हो गए। विकास बाइक पर पीछे बैठा था और हेलमेट नहीं लगाए था। इस कारण उसे गंभीर चोट आई। जबकि संतोष हेलमेट लगाए था। इस कारण उसे सिर में चोट नहीं आई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों कालपी रोड स्थित शादी समारोह में लाइट लगाने का काम करते थे। मृतक दो भाई व चार बहनों में सबसे छोटा था। मां रामदेवी व भाई-बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस वाहन व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें