फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे की दुकान में घुसा ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी बाइपास चौराहे के पास मिट्टी भरकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर भूसे की दुकान में जा घुसा। हादसे में चालक ट्रैक्टर से उछलकर उसके पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत थी कि दुकान में उस वक्त भीड़ नहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हेै।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अमगुंवा निवासी प्रदीप कुमार यादव स्वयं ट्रैक्टर से मिट्टी ढोने का काम करता था। मगंलवार की सुबह करीब 6 बजे प्रदीप ट्रैक्टर लेकर मिट्टी डालने चुर्खी बाइपास जा रहा था। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक भूसे की दुकान में घुस गया। जिससे ट्रैक्टर चला रहा प्रदीप पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे को देख वहंा मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें