फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के विद्यासागर बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लगातार 14 साल तक प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रहे महेंद्र सिंह भाटिया के वीआरएस लेने के बाद स्टेशन रोड स्थित शिक्षक भवन में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें विद्यासागर मिश्रा को जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में नरेश निरंजन को जिला मंत्री, ब्रजेंद्र सिंह राजपूत को कोषाध्यक्ष, नृपेंद्र सिंह सेंगर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपवन सिंह को संयुक्त मंत्री, अजय कुमार, अनुराग मिश्रा, रामसनेही राजपूत, युद्धवीर कंथरिया को उपाध्यक्ष, अनुराधा चौहान को महिला उपाध्यक्ष, सोम त्रिपाठी व अनादि विक्रम को संगठन मंत्री बनाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेशीय मंत्री महेंद्र सिंह भाटिया ने अपने सम्मान समारोह में कहा कि शिक्षक संघ अध्यापक हित की लड़ाई में कभी पीछे नहीं रहेगा।
उन्होंने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की कि वे शिक्षकों के मान, सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विद्यासागर ने कहा कि शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान रामराजा द्विवेदी, संजय दुबे, जगत निरंजन, राजेश शुक्ला, दिनेश नामदेव, शैलेंद्र बबले, योगेंद्र सिंह जादौन, अरुण निरंजन, सिद्धगोपाल, राममोहन, उदयकरन, मनीष गुप्ता, कृष्णकांत वाजपेयी,लालजी पाठक आदि रहे।
विज्ञापन

कैलाश बने जल संस्थान यूनियन के अध्यक्ष
उरई। झांसी डिवीजन जल संस्थान कर्मचारी यूनियन की जालौन जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष तिलक सिंह यादव ने कैलाश नारायण दीक्षित को जिलाध्यक्ष एवं इंद्र कुमार सचान को जिला मंत्री नियुक्त किया है। दोनों पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आपसी सहमति से दस दिन में पूरी कार्यकारिणी गठित कर कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का निराकरण कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें