फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी, 16 हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लखनऊ में पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सपा छात्रनेता हिमांशु ठाकुर, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष फरहत उल्ला, पृथ्वी यादव के नेतृत्व में आंबेडकर चौराहे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने जाम भी लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने 16 छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में सपा के वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने पर सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नीट और जेईई की परीक्षा को लेकर सपाई आंदोलित है। उनका कहना है कि संक्रमण के दौर में परीक्षा कराना उचित नहीं है। इसे फिलहाल स्थगित कर दिया जाए। इसे लेकर लखनऊ में सपाइयों ने भी प्रदर्शन किया था। तब लखनऊ पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। जिसमें कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल हुए है। इसके विरोध में सोमवार दोपहर दो दर्जन छात्र नेता आंबेडकर चौराहा पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। कुछ छात्रों ने जाम भी लगाने की कोशिश की। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस 16 छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। इस दौरान राहुल पिरौना, आनंद ठाकुर, अजीत यादव, मुकेश यादव विक्की पटेल, पवन पटेल, फरहत उल्ला, अरशद सिद्दीकी, लल्लन यादव, हंसराज, शैलेंद्र, शरद, रजत यादव, शैलेंद्र सभासद, कपिल यादव गुमावली आदि थे। छात्रों को हिरासत में लेने की सूचना पर पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, कप्तान सिंह राजपूत, सुरेंद्र मौखरी, शफीकुर्रहमान कश्पी आदि सपाई पुलिस लाइन पहुंचे और सपाइयों को छुड़ाया।
मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया
उरई। लखनऊ में नीट और जेईई परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध में सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश सचिव धीरेंद्र सिंह सनी के नेतृत्व में डीवी कालेज के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान मानसिंह श्रीवास, अन्नू यादव, विपिन कुमार, सुधीर जाटव, कुलदीप पाल, मिलन यादव, शिवा यादव, अमित निरंजन, गोलू पाल, अमन ठाकुर, ईशू यादव, रवि नागर आदि युवा सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

ज्ञापन देकर बोले सपाई, जेईई नीट परीक्षाएं रद्द हों
कोंच। सपाइयों ने कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए जेईई और नीट परीक्षाएं रद्द करने की मांग की। सोमवार को सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को देकर इन परीक्षाओं को रद्द करने के अलावा प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाते हुए सरकार की बर्खास्तगी की मांग की। वरिष्ठ सपा नेता सरनामसिंह यादव, हरिश्चंद्र तिवारी, संजीव तिवारी, ताहिर कुरैशी आदि की अगुवाई में सपाइयों का प्रतिनिधि मंडल तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा व नायब तहसीलदार संजय से मिला और राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन उन्हें सौंपते हुए कहा कि जेईई और नीट की परीक्षाएं कराना बेहद जोखिम भरा है और इससे संक्रमण का खतरा बढ़ेगा। इस दौरान रामशरण कुशवाहा, रवि, सद्दाम कुरैशी, शांतनु यादव, सूर्यांशु निरंजन, शराफत, अनुज शिवहरे, अंकित, मानवेंद्र, शिवपाल, अजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें