फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छेड़खानी के आरोप में कार्रवाई के बाद युवक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में युवक ने पुलिस कार्रवाई से आहत होकर आत्महत्या करने की बात कही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे के ही एक अन्य मोहल्ले की महिला ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। गुरुवार शाम युवक जमानत पर घर लौटा था।

बताया गया कि कुछ देर घर पर रुकने के बाद युवक कालपी की ओर चला गया। इसी दौरान उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवक ने आरोप लगाया कि महिला ने उसके साथ मारपीट की थी और जब वह पुलिस को तहरीर देने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय महिला की छेड़खानी की शिकायत पर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन


वीडियो में युवक ने खुद को मानसिक रूप से आहत बताते हुए आत्महत्या करने की बात कही है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों ने युवक की तलाश शुरू कराई और तीन अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि लापता युवक की खोजबीन के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। युवक का पूर्व में शांति भंग में चालान किया गया था। उसकी आखिरी लोकेशन फिलहाल दौलतपुर तक मिली है, आगे की जांच और तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें